नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा को बनाया उच्च प्राथमिकता, ब्लैक स्पॉट सुधार और नेत्र परीक्षण शिविर के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने जिले में सड़क सुरक्षा को बनाया उच्च प्राथमिकता, ब्लैक स्पॉट सुधार और नेत्र परीक्षण शिविर के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सड़क दुर्घटना नियंत्रण, धूल नियंत्रण और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर

कोरबा – दिनांक 10 मार्च 2026 को जिले में सड़क सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटना नियंत्रण और सुधारात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और समयबद्ध सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परिवहन विभाग तथा एसईसीएल, बालको सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के अधिकारी उपस्थित रहे।
परिवहन अधिकारी श्री विवेक सिन्हा ने बताया कि जिले में पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर 18 प्रमुख ब्लैक स्पॉट और 3 ग्रे स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन स्थानों पर बार-बार होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए तत्काल सुधार कार्यों की आवश्यकता है। संयुक्त निरीक्षण दल की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क चौड़ीकरण, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक, स्ट्रीट लाइट, पेड़ कटाई और सोल्डर फिलिंग जैसे कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएँ।
कलेक्टर ने कहा कि कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क, असुरक्षित मोड़, पेड़ों की छाया से प्रभावित दृश्यता, अतिक्रमण, सड़क किनारे उगी झाड़ियाँ तथा कोयला एवं फ्लाईऐश जमा होने जैसी समस्याएँ पाई गई हैं। उन्होंने छोटी कमियों को एक सप्ताह और बड़े कार्यों को मार्च माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
एसईसीएल, बालको एवं अन्य औद्योगिक इकाइयों द्वारा उपयोग किए जाने वाले कोल-डस्ट प्रभावित मार्गों की सफाई डेढ़ माह के भीतर मिशन मोड में कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को संबंधित मार्गों का निरीक्षण कर तुरंत आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने को कहा गया।
कलेक्टर ने भारी वाहनों के चालकों की आंखों की जांच को अनिवार्य बताया और सभी सार्वजनिक उपक्रमों को नेत्र परीक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छह माह में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ट्रक, बस, ऑटो और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों का नियमित नेत्र परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए।
सड़क सुरक्षा सुधारों के तहत कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़कों के दोनों ओर सोल्डर फिलिंग की जाए, दुर्घटना के कारण बनने वाले पेड़ हटाए जाएँ, महत्वपूर्ण मोड़ों का सुधार किया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और सड़क किनारे उगी झाड़ियाँ नियमित रूप से साफ की जाएँ। गोपालपुर-छुरीकला, बालको-दर्री डेम, कोयला और फ्लाईऐश मार्गों पर नियमित पानी छिड़काव कराया जाएगा और बालको मार्ग पर पानी टैंकरों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच करने के निर्देश दिए गए।
राताखार-जोड़ा पुल क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए नगर निगम को तत्काल स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। महत्वपूर्ण मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु आईसीसीसी द्वारा कार्य प्रारंभ न करने पर परिवहन अधिकारी को नोटिस जारी करने के भी आदेश दिए गए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने आम नागरिकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, निर्धारित गति से वाहन चलाएँ और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय कार्य नहीं है, बल्कि जनसहभागिता से ही इसे और प्रभावी बनाया जा सकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम में शामिल होने एवं अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now