नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अविवादित नामांतरण, नक्शा-बटांकन और बंटवारा प्रकरणों को एक माह में निपटाने का लक्ष्य, डिजिटल सिग्नेचर और भुईंया पोर्टल अपडेट में तेजी

कोरबा – दिनांक 10 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेख-दुरस्ती के कार्य मिशन मोड में लेकर तत्परता से पूर्ण किए जाएँ और समय-सीमा का सख्ती से पालन किया जाए।


कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों को बारिश से पूर्व पूरा करने और मसाहती ग्रामों का सर्वे कर प्रारंभिक प्रकाशन भुईंया पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कोर्ट और ई-कोर्ट प्रकरणों में पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा-बटांकन, अभिलेख-शुद्धता और ई-कोर्ट प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अविवादित एवं विवादित नामांतरण तथा खाता विभाजन के लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को आगामी 30 दिनों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नक्शा-बटांकन और अविवादित बंटवारा प्रकरणों में भी पर्याप्त प्रगति लाने, मसाहती ग्रामों के सर्वे और नक्शा प्रकाशन की अद्यतन स्थिति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सीमांकन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार, डिजिटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सीडिंग, स्वामित्व योजना और वन अधिकार पट्टा वितरण जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर ने सात दिवस के भीतर डिजिटल सिग्नेचर, आधार और किसान किताब प्रविष्टि में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वामित्व योजना के तहत लंबित ग्रामों का ड्रोन सर्वे कर मार्च माह तक अंतिम प्रकाशन कर भुईंया पोर्टल में अपलोड करने का लक्ष्य रखा गया। वन अधिकार पत्र और फौती नामांतरण के प्रकरणों के लिए सभी पटवारी सर्किलों में लक्ष्य निर्धारित कर 30 अप्रैल तक फौती नामांतरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ओएसडी श्री भारत किरण, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, प्रशिक्षु आईएएस श्री क्षितिज गुरभेले, सभी एसडीएम, भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी, अधीक्षक भू-अभिलेख, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमसे जुड़ने एवं अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारण करने हेतु संपर्क करें 76 4798 1711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now