कटघोरा बायपास में सुरक्षा के नाम पर स्ट्रीट लाइट व चेतावनी साइन बोर्ड लगाने की मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भारी वाहनों के आवागमन और खतरनाक मोड़ों से स्कूली छात्रों समेत क्षेत्रवासियों की सुरक्षा पर जोखिम
कोरबा – ढेलवाडीह क्षेत्र के ग्राम जेंजरा, पतरापाली, ढेलवाडीह और सुतर्रा के निवासी कटघोरा बायपास मार्ग पर सुरक्षा उपायों की सख्त मांग कर रहे हैं। स्थानीय उप सरपंच मुकेश सिंह उसरवर्षा ने बताया कि मार्ग पर भारी वाहनों का अत्यधिक आवागमन और कई खतरनाक मोड़ बच्चों, ग्रामीणों और यात्रियों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि मार्ग में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाए और खतरनाक मोड़ों पर चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित किए जाएँ। मुकेश सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
इस आवेदन में उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि दुर्घटना रोकथाम और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारे टीम का हिस्सा बनने एवं अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारण रहे थे हमसे संपर्क करें 9303 948009, 764798 1711
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






