कुकुढाखंडी ब्लॉक में जनशिकायत सुनवाई कार्यक्रम, 303 शिकायतों का समाधान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी
सड़क, पेयजल, बिजली, राशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन ने किया सक्रिय निस्तारण
कुकुढाखंडी – गंजाम जिले के कुकुढाखंडी ब्लॉक में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित संयुक्त शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में जनता ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। कार्यक्रम में गंजाम जिला प्रशासक एवं कलेक्टर भि. कीर्ति भासन, ब्रह्मपुर आरक्षि अधीक्षक डॉ. श्रवण विवेक एम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं।
इस सुनवाई में विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों लोगों ने सड़क निर्माण, पेयजल समस्या, बिजली सुविधा, राशन कार्ड, आवास योजना, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित कुल 303 शिकायतें प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के आदेश दिए।
कार्यक्रम के दौरान 32 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। इसमें 11 लोगों को विकलांग भत्ता, 10 लोगों को रेड क्रॉस की ओर से 72,500 रुपये, 3 व्हीलचेयर और 1 सीपी चेयर प्रदान की गई। अन्य शिकायतों की जांच और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्मपुर महानगर निगम आयुक्त प्रतमेश अरविंद राजर्शिर्के, ब्रह्मपुर उप-कलेक्टर अविनाश कुमार, गंजाम सीडीओ विजय कुमार बेहरा, ब्लॉक समूह विकास अधिकारी पल्लवी स्वाइ°, तहसीलदार राजकिशोर पटनायक, एबीडीओ सुप्रभा साहू, सहायक इंजीनियर अनुराग रथ, ब्लॉक सामाजिक समूह विकास अधिकारी मनोज कुमार प्रधान, जीपीईओ अशोक कुमार पटनायक तथा सभी सरपंच, समिति सदस्य और लाइन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने का मौका मिला और स्थानीय लोगों का विश्वास जिला प्रशासन में और मजबूत हुआ।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारण करने एवं हमारी टीम से जुड़ने के लिए संपर्क करें 93039 48009 764798 1711
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






