मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा की सौजन्य मुलाकात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और विकास के मुद्दों को मजबूती से रखने की जताई उम्मीद
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसद के उच्च सदन राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं, प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा आमजन की अपेक्षाओं को सशक्त रूप से रखने में लक्ष्मी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत आवाज मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, विधायक अनुज शर्मा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






