नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांकीमोंगरा में 19 लाख रुपये से बने पशु चिकित्सालय के नए भवन का लोकार्पण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बांकीमोंगरा में 19 लाख रुपये से बने पशु चिकित्सालय के नए भवन का लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने किया उद्घाटन, पशुपालकों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलने की उम्मीद

कोरबा ACGN:- नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 2 बाकी नंबर दफाई में पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।


लोकार्पण अवसर पर अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि इंसानों के इलाज के लिए लोग तुरंत आगे आते हैं, लेकिन जब पशुओं की चिकित्सा की बात आती है तो कई बार लोग हिचकिचाते हैं। उन्होंने कहा कि पशुधन विभाग की पहल से बना यह नया भवन पशुपालकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है और क्षेत्र के लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।


विभाग प्रमुख डॉ. एस. एन. मिश्रा ने बताया कि जिला खनिज न्यास मद से लगभग 19 लाख रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है। लंबे समय से इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। अब नया भवन बनने से पशुओं के उपचार से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेगा। वहीं डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि नए भवन के शुरू होने से कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, टीकाकरण और पशुओं के उपचार से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी तथा पशुपालकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।


सेवानिवृत्त डॉ. नायक ने कहा कि पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था, ऐसे में नए पशु चिकित्सालय भवन के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस चिकित्सालय के अंतर्गत बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के साथ 19 वार्डों और 23 गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इनमें देवरी, तेलसरा और पौंसरा जैसे आसपास के गांव भी शामिल हैं।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर, पार्षद लोकनाथ कंवर, प्रमिला सायतोड़े, प्रकाश झा, गोवर्धन सिंह कंवर, अनूपम दास सहित पशु चिकित्सकों की टीम, कर्मचारीगण, पशुपालक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now