नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं की ली जानकारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बैगा-बिरहोर आदिवासियों के गांव पहुंचे राज्यपाल, योजनाओं की ली जानकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संस्कृति को सहेजने की दी सीख, आर्चरी खिलाड़ियों को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा
मुंगेली, राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति और शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

इस दौरान राज्यपाल ने आर्चरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही खिलाड़ियों को लोकभवन रायपुर आने का निमंत्रण देते हुए कलेक्टर को उनके आवागमन सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


राज्यपाल ने करका की लखपति दीदी प्रमिला बैगा से चर्चा की। उन्होंने बताया कि वे गोंदा स्वसहायता समूह से जुड़ी हैं। समूह की सदस्य रश्मि मरावी ने बताया कि समूह द्वारा सिलाई-मशीन कार्य, अचार-पापड़ निर्माण सहित अन्य आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैगा महिलाएं बांस से विभिन्न उपयोगी उत्पाद भी तैयार कर रही हैं।


राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन और पीएम जनमन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली। औरापानी की मंगली ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। वहीं शिवतराई की ममता खुसरो ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड और महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है तथा आयुष्मान कार्ड से उन्होंने अल्सर का ऑपरेशन भी कराया है।
राज्यपाल डेका ने कहा कि बैगा और बिरहोर समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं उनकी पहचान हैं।

उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति को सहेजकर रखने का आग्रह करते हुए कहा कि आधुनिकता के साथ आगे बढ़ते हुए भी अपनी परंपराओं को विलुप्त नहीं होने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांस के उत्पाद और पारंपरिक गहने बनाने के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया।


इस दौरान सरपंच ने बताया कि यहां पीएम जनमन योजना के तहत 265 आवास स्वीकृत किए गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में पीवीटीजी समुदाय के लगभग 6400 लोग 54 बसाहटों में निवासरत हैं। पीएम जनमन योजना के तहत करीब 900 आवास स्वीकृत किए गए हैं तथा 21 सड़कों का निर्माण कराया गया है।

टाटीधार में बहुउद्देशीय केंद्र का निर्माण किया गया है। पीवीटीजी बसाहटों में 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम जनमन योजना का अधिक से अधिक लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए तथा नियमित रूप से मेडिकल कैंप लगाए जाएं। उन्होंने टीबी मरीजों के पोषण के लिए उन्हें गोद लेने की पहल को भी प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि यदि किसी को मोतियाबिंद की समस्या है तो वे एम्स आ सकते हैं, वहां उनके ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।


राज्यपाल ने बैगा समाज के लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और उन्हें उपहार भी प्रदान किया। इस अवसर पर बैगा समाज के प्रमुख लुमन सिंह बैगा ने पलाश के फूलों की माला पहनाकर राज्यपाल का स्वागत किया तथा बैगा महिलाओं ने खुमरी पहनाकर उनका पारंपरिक स्वागत किया। कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह, सीसीएफ मनोज पांडे, एडीएम शिव कुमार बनर्जी सहित बड़ी संख्या में बैगा आदिवासी समाज के लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now