शशिभूषण कुमार श्रीवास्तव बने मुख्य नगर पालिका अधिकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नगर पालिका शिवपुर–चरचा में लंबे समय से दे रहे थे सेवाएं, अब सिमगा नगर पालिका की मिली जिम्मेदारी
कोरिया ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा नगरीय निकायों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अधिकारियों की पदोन्नति और पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद शिवपुर–चरचा में पदस्थ सहायक ग्रेड–02 शशिभूषण कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें नगर पालिका सिमगा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार शशिभूषण कुमार श्रीवास्तव को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ‘ग’ वर्ग के पद पर पदोन्नति प्रदान करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना शासन द्वारा निर्धारित सेवा शर्तों और नियमों के अधीन प्रभावशील रहेगी।
शशिभूषण कुमार श्रीवास्तव लंबे समय से नगर पालिका परिषद शिवपुर–चरचा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कार्यालयीन कार्यों के साथ-साथ प्रशासनिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी और कार्यकुशलता के कारण वे कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच एक जिम्मेदार और सक्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर पालिका से जुड़े लोगों का मानना है कि शशिभूषण कुमार श्रीवास्तव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनने से विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को और गति मिलेगी। स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और जनहित से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
उनकी पदोन्नति की खबर मिलते ही नगर पालिका कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में नगर पालिका सिमगा में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा आम जनता से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






