नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने आगे आएं समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पढ़ाने आगे आएं समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

वार्ड क्रमांक 4 तुर्रापारा में शाला त्यागी और ट्यूशन से वंचित विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल

धरमजयगढ़ ACGN:- वार्ड क्रमांक 4 तुर्रापारा की पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा को लेकर सराहनीय पहल की है। उन्होंने वार्ड में ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें बुनियादी शैक्षिक ज्ञान देने की योजना बनाई है, जो या तो स्कूल छोड़ चुके हैं या नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो आर्थिक कारणों से निजी ट्यूशन लेने में असमर्थ हैं, उन्हें भी निःशुल्क अध्ययन कराने की व्यवस्था की जा रही है।
पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षा दाताओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने के इच्छुक नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस अभियान से जुड़ें और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जिससे बच्चे आत्मनिर्भर बन सकते हैं और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक शिक्षक या सामाजिक कार्यकर्ता निःशुल्क अथवा अल्प शुल्क में अध्यापन कार्य कर सकते हैं। यह पहल पूरी तरह से समाज की भागीदारी से संचालित होगी, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए।
अध्यापन कार्य में रुचि रखने वाले गुरुजन या सहयोग प्रदान करने के इच्छुक नागरिक पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान से मोबाइल नंबर 8839142886 एवं 8319939486 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now