एआई इंपैक्ट समिट विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नेहरू चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन, कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप
बिलासपुर ACGN:- एआई इंपैक्ट समिट को लेकर छिड़े विवाद के बीच शहर का राजनीतिक माहौल सोमवार को गरमा गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नेहरू चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की ग्रामीण जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस की युवा इकाई की कथित गतिविधियों से देश की वैश्विक छवि धूमिल हुई है।
उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार की घटनाएं राष्ट्र की गरिमा के खिलाफ हैं और इससे देश के नेतृत्व का भी अपमान हुआ है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रही है और भारत की प्रतिष्ठा से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और घटना की कड़ी निंदा की।

इस मौके पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी कड़ी आलोचना की जानी चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए चौक पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में रहे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि राष्ट्र सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराती रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






