नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब जनता दफ्तर नहीं, जनता के दरवाजे पहुंच रही पालिका अध्यक्ष! धरमपुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए मौके पर समाधान के निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब जनता दफ्तर नहीं, जनता के दरवाजे पहुंच रही पालिका अध्यक्ष! धरमपुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए मौके पर समाधान के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

वार्ड-वार्ड पदयात्रा कर समस्याओं की जमीनी हकीकत जान रहीं सोनी विकास झा, सड़क, बिजली, पेयजल और तालाब के मुद्दे पर वार्डवासियों ने रखी अपनी बात। कुछ शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

बांकीमोंगरा ACGN:- आमतौर पर अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर नागरिकों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन बांकीमोंगरा में अब जनता की समस्याएं सुनने के लिए पालिका के जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद वार्डों की गलियों तक पहुंच रहे हैं। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा शुरू की गई वार्ड-वार्ड जनसंवाद चौपाल की पहल इसी दिशा में एक प्रयास है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 30 और 19 के बाद वार्ड क्रमांक 28 धरमपुर में जनसंवाद चौपाल आयोजित कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं।


इस दौरान पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के नेतृत्व में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा तथा नगर पालिका के संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी वार्ड में पदयात्रा करते हुए गली-मोहल्लों तक पहुंचे।

यहां केवल औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि नागरिकों से सीधे बातचीत कर वार्ड की वास्तविक स्थिति और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को समझने का प्रयास किया गया।


वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, तालाब सहित अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी मांगें और शिकायतें सामने रखीं। नागरिकों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं स्थल पर पहुंचकर समस्याओं का निरीक्षण करें और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।


चौपाल के दौरान स्ट्रीट लाइट और पेयजल से संबंधित कुछ शिकायतों पर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए तथा समाधान की पहल की गई। इससे वार्डवासियों को अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।


पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में क्रमशः जनसंवाद चौपाल आयोजित की जाएगी। उनका उद्देश्य है कि नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्वयं उनके बीच पहुंचकर समस्याओं को समझें और समाधान की दिशा में काम करें। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास करने की बात कही।


उन्होंने यह भी कहा कि नगर के विकास में वार्डवासियों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। जनता के सुझाव और जरूरतों को समझकर ही विकास एवं सुधार कार्यों की सही दिशा तय की जा सकती है।


हालांकि जनसंवाद चौपाल की असली सफलता केवल समस्याएं सुनने या अधिकारियों को निर्देश देने में नहीं, बल्कि उन समस्याओं का समयबद्ध और स्थायी समाधान करने में होगी। वार्डवासियों को अब यह उम्मीद है कि उनकी उठाई गई मांगें सिर्फ चौपाल की चर्चा बनकर न रह जाएं, बल्कि धरातल पर भी दिखाई दें। जनता की समस्याओं को जनता के बीच जाकर सुनने की यह पहल यदि लगातार जारी रहती है और शिकायतों पर वास्तविक कार्रवाई होती है, तो निश्चित रूप से नगर पालिका और नागरिकों के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होगा।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर, शिकायत या समस्या हमारे साथ साझा करें। समाचार एवं जनहित के मुद्दों के लिए संपर्क करें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now