नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी दर्री पुलिस! सराफा कारोबारियों की सुरक्षा पर विशेष नजर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़, सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी दर्री पुलिस! सराफा कारोबारियों की सुरक्षा पर विशेष नजर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दर्री, कोरबा

त्योहारी खरीदारी के बीच हर चौक-चौराहे पर पुलिस की मुस्तैदी, दर्री बस्ती से एनटीपीसी और जेलगांव चौक तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, शस्त्रों से लैस पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा।

कोरबा ACGN:- धनतेरस के अवसर पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ और त्योहार की रौनक के बीच आम नागरिकों तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दर्री पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेज कुमार यादव के नेतृत्व में दर्री पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली।


धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों का रुख करते हैं। ऐसे में दर्री बस्ती, एनटीपीसी चौक और जेलगांव चौक सहित प्रमुख व्यावसायिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भारी आवाजाही देखने को मिली। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस जवान अलग-अलग चौक-चौराहों पर तैनात रहकर लगातार निगरानी करते रहे।


खास तौर पर सोने-चांदी के सराफा व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सशस्त्र पुलिस जवानों की तैनाती की गई। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहा। पुलिस जवानों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी, ताकि खरीदारी के लिए निकले नागरिकों और व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, उठाईगिरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में पुलिस की यह सतर्कता आमजन के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।


धनतेरस की रौनक के बीच दर्री पुलिस की चौकसी ने यह संदेश दिया कि त्योहार की खुशियां सुरक्षित माहौल में मनाना भी पुलिस की प्राथमिकता है।


प्रदीप मिश्रा [संपादक]
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपील : आपके आसपास घटित महत्वपूर्ण समाचार, जनसमस्या अथवा जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ को इन नंबरों पर भेजें : 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now