नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीचर्स एसोसिएशन लोरमी ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टीचर्स एसोसिएशन लोरमी ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली,  छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शैक्षिक और सेवा संबंधी मांगों पर तत्काल निर्णय की अपील

लोरमी ACGN:- आज 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन लोरमी के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक वर्ग की सेवा, पेंशन, पदोन्नति, अवकाश और अन्य स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। इस अवसर पर शैक्षिक कैलेंडर 2026 का भी विमोचन किया गया।
मुख्य मांगों में शामिल हैं – पूर्व सेवा गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य मान्य करना, 20 वर्ष अर्हकारी सेवा पर 50% पेंशन का प्रावधान, न्यूनतम सेवा अवधि 5 वर्ष पर पेंशन निर्धारण, सहायक शिक्षक पदों की क्रमोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन, टीईटी पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर अनिवार्यता समाप्त करना, 6 माह के बीएड ब्रिज कोर्स का शीघ्र प्रारंभ, स्कूलों में बायोमैट्रिक प्रणाली से अटेंडेंस, लोरमी में शिक्षक सदन निर्माण, विकास खंड शिक्षा कार्यालय के पास शराब भट्ठी के स्थानांतरण एवं संतान पालन अवकाश पुरुष शिक्षकों पर लागू करने की मांग।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला संगठन सचिव रामसिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष मिल्लू राम यादव, तहसील अध्यक्ष रहीम डाहिरे, लेखराम नेताम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अन्नपूर्णा परिहार, तथा संघ के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से आश्वासन लिया कि कुछ स्थानीय मांगों पर तत्काल निर्णय लिया जाएगा और अन्य मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
टीचर्स एसोसिएशन ने इस अवसर पर जोर दिया कि शिक्षकों के अधिकार और कल्याण के लिए निरंतर संवाद और सहयोग आवश्यक है। इस ज्ञापन के माध्यम से शिक्षक समुदाय ने अपने मुद्दों को प्रभावी तरीके से सरकार के समक्ष रखा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now