डांडपारा गांव में युवाओं और महिला समूहों ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्लास्टिक कचरे से निपटने की पहल, गांववासियों को किया जागरूक
कोरबा ACGN:- नगर पालिका निगम कोरबा के दर्री जोन, वार्ड क्रमांक 50 स्याहीमुड़ी के ग्राम डांडपारा में आज 22 फरवरी 2026 को युवाओं और महिला समूहों ने पूरे गांव में फैले प्लास्टिक कचरे की सफाई अभियान चलाया।


गांव की गलियों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर पड़े डिस्पोजल, पानी पाउच, प्लास्टिक डिब्बे और अन्य कचरे को इकट्ठा कर निपटाया गया।


ग्रामीणों ने घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि वे कचरा खुले में न फेंकें। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरा न केवल गांव को गंदा करता है बल्कि नालियों और नदियों को भी बंद कर देता है, जिससे पानी का प्रवाह रुक जाता है और गांव में जलभराव व स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं। इसके अलावा प्लास्टिक जले या गलने पर हानिकारक गैसें छोड़ता है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए नुकसानदायक हैं।

ग्रामीणों का यह सामूहिक प्रयास ग्राम डांडपारा को प्लास्टिक युक्त नहीं, प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ। जहां नगर निगम की कचरा गाड़ी नहीं पहुंचती, वहां ग्रामीणों ने स्वयं आगे आकर जिम्मेदारी निभाई और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।


इस पहल का उद्देश्य न केवल गांव की सफाई करना था, बल्कि लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना भी था। ग्रामीणों ने कहा कि शासन को इस पहल से सीख लेकर ग्रामों में प्लास्टिक प्रबंधन और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

आज के इस अभियान का स्लोगन था प्लास्टिक युक्त नहीं, प्लास्टिक मुक्त गांव डांडपारा, जो हर ग्रामीण को अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


इस कार्य में कैलाश दास महंत, वर्धन भारिया, परस केवट, विजय कंवर, राकेश कंवर, तारा कंवर, अमिता कंवर, जमुना यादव, दूरपति यादव, सोहन कंवर, चैत बाई, रामलाल सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


ग्रामीणों ने यह भी तय किया कि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा और समय-समय पर सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्राम डांडपारा को वास्तविक रूप में प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाया जा सके।

प्लास्टिक से मुक्त, स्वच्छ डांडपारा – स्वस्थ जीवन की ओर कदम
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






