नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्रिएटिव कार्नर के कलाकारों महापौर ने किया भव्य सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

क्रिएटिव कार्नर के कलाकारों महापौर ने किया भव्य सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
क्रिएटिव कार्नर के कलाकारों का भव्य सम्मान
By ACGN 7647981711, 9303948009
सिटी ब्यूटीफिकेशन अभियान में रंग भरने वाले आर्टिस्टों को महापौर, आयुक्त और सभापति ने किया सम्मानित
कोरबा ACGN:- ऊर्जाधानी कोरबा को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम द्वारा शुरू किए गए क्रिएटिव कार्नर अभियान से जुड़े कलाकारों को गुरुवार को निगम मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय और सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर की विशेष उपस्थिति में आर्टिस्ट ग्रुप ऑफ कोरबा के कलाकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां कलाकारों के योगदान को खुले दिल से सराहा गया।


गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में नगर पालिक निगम कोरबा और आर्टिस्ट ग्रुप ऑफ कोरबा की संयुक्त पहल पर क्रिएटिव कार्नर अभियान की शुरुआत की गई थी। सुभाष चौक से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की दीवारों को थीम आधारित चित्रों से सजाने की इस मुहिम का शुभारंभ स्वयं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने ब्रश उठाकर किया था। इसके बाद शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कर उन्हें जीवंत बना दिया। पहले जो दीवारें साधारण और उपेक्षित नजर आती थीं, वे अब शहर की पहचान बन चुकी हैं।


समारोह को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि कोरबा के कलाकार प्रतिभा से भरपूर हैं और उन्हें सही मंच मिलते ही उन्होंने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल बुनियादी सुविधाएं देना ही नहीं बल्कि शहर की सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करना है। महापौर ने कलाकारों से अपील की कि वे इसी उत्साह के साथ आगे भी शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, संपर्क मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने में सहयोग दें। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में कोरबा देश में आठवें स्थान पर पहुंचा है और अब लक्ष्य इससे भी आगे बढ़ने का है, जिसमें कलाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्रिएटिव कार्नर केवल एक परियोजना नहीं बल्कि कलाकारों के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़ी उपलब्धि बनाते हैं और शहर को सुंदर बनाने में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। आयुक्त ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्येक कलाकार के लिए अलग गैलरी विकसित की जाएगी, जिसमें उनकी कलाकृतियों के साथ उनका परिचय और उपलब्धियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, ताकि शहरवासी उनकी प्रतिभा को नजदीक से जान सकें।


सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने स्वयं क्रिएटिव कार्नर का अवलोकन किया है और कलाकारों का कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महापौर और आयुक्त की पहल से शहर को नई दिशा मिल रही है और विकास के साथ-साथ सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।


वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने अपने वक्तव्य में कहा कि नगर निगम अपने मूलभूत दायित्वों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी आगे बढ़ रहा है, जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाना केवल प्रशासन का नहीं बल्कि हर नागरिक का दायित्व है और कलाकार इस दिशा में मिसाल पेश कर रहे हैं। कार्यक्रम में कलाकार मनीषा अग्रवाल और अंकिता सोनी ने कहा कि निगम द्वारा प्रदान किया गया मंच उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि हाल ही में स्वच्छता शपथ के माध्यम से कोरबा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया है और अब कलाकार भी अपनी कला के माध्यम से नया कीर्तिमान स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने सब्जियों की रंगोली के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने की इच्छा जताई और इसके लिए प्रशासन व नागरिकों से सहयोग की अपील की।


इस अवसर पर कुमकुम गुलहरे, अंकिता सोनी, अनिंदर कौर, सुमन कुमारी, जयकुमार साहू, मनीषा अग्रवाल, प्रशांत कौशिक, गौरी शंकर, कैलाश कुमार और संदीप कुमार सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीआईयू पंकज गभेल, धनमोहन रात्रे सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह ने यह संदेश दिया कि जब प्रशासन और समाज मिलकर काम करते हैं तो शहर की तस्वीर बदलना संभव है। क्रिएटिव कार्नर अभियान इसी सामूहिक प्रयास का प्रतीक बन चुका है और आने वाले समय में कोरबा को और अधिक सुंदर और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now