नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने बांकी और पेंडाराकापा में सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने बांकी और पेंडाराकापा में सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एनएच-130ए सहित ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार

मुंगेली ACGN:- मुंगेली जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विकासखंड मुंगेली के ग्राम बांकी, जैतपुरी, पेंडाराकापा, नुनियाकछार, जमहा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र का सघन निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण, शिक्षा, आंगनबाड़ी, स्वच्छता और अन्य अधोसंरचना कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्य तय समय-सीमा में और मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं।


नुनियाकछार एनीकट के निरीक्षण में सूचना बोर्ड नहीं मिलने पर अधिकारियों को तत्काल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। एप्रोच रोड में उचित ढलान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक सुधार और शेष कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया।

ग्राम बांकी में नव-निर्मित सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सैंपल जांच कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने साफ कहा कि यदि निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं मिला तो सड़क को उखाड़कर दोबारा बनवाया जाएगा। ग्राम पेंडाराकापा में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई सड़क का भी निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने एनएच-130ए मुंगेली बायपास बाघामुड़ा से गीधा तक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ईई से प्रगति की जानकारी ली। अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए शेष किसानों से शीघ्र शपथपत्र लेने के निर्देश दिए।

चातरखार क्षेत्र में अधिक धूल उड़ने पर नियमित पानी छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास अवैध रूप से डंप निजी गिट्टी और रेत को जब्त कर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

साथ ही नगर पालिका सीएमओ को मुंगेली से पंडरिया मार्ग के दोनों ओर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने कहा गया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now