सरस्वती शिशु मंदिर का 17वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला – गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ब्यूरो अनिल कुमार चौधूरी
शिक्षा और संस्कार पर जोर, अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
गंजाम ACGN:- बरहामपुर के पुरुना बरहामपुर साही स्थित मालवानी मंदिर के पास संचालित माँ सरस्वती शिशु मंदिर का 17वां सालाना उत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट एवं पत्रकार अनिल कुमार चौधरी ने की।
कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी देवेंद्र बेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि शिक्षाविद देवी प्रसाद साहू ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षा और संस्कार पर विस्तृत विचार रखे। अन्य अतिथियों में समाजसेवी पी. धर्म राव, वार्ड क्रमांक 9 के कॉरपोरेटर एवं अधिवक्ता संतोष कुमार सेठी, सीआरसीसी अनुज कुमार प्रधान, रिटायर्ड एडिशनल ग्रुप एजुकेशन ऑफिसर जयसेन प्रधान, निगमानंद पंडा, संतोष कुमार मोहंती, दिलीप कुमार सदांगी, विष्णु प्रसाद त्रिपाठी तथा पत्रकार रमेश चंद्र बेहरा शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि देवेंद्र बेहरा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने, गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करने और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर एक श्रेष्ठ नागरिक बनने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता देवी प्रसाद साहू ने कहा कि बच्चों की सफलता में जितनी जिम्मेदारी उनकी है, उतनी ही परिवार और शिक्षकों की भी है, बल्कि उससे भी अधिक उत्तरदायित्व समाज का है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सरोज कुमार मोहंती ने किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






