नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रेरणा उत्सव में बिल्हा के छात्र अनिकेत का चयन शॉर्टलिस्ट, अंतिम सूची का इंतजार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रेरणा उत्सव में बिल्हा के छात्र अनिकेत का चयन शॉर्टलिस्ट, अंतिम सूची का इंतजार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

Spa>
बिलासपुर, विकासखंड बिल्हा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद के लिए गर्व का क्षण है। कक्षा 11वीं के विद्यार्थी अनिकेत कुमार सूर्यवंशी का चयन केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल प्रेरणा उत्सव में शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब अंतिम सूची के प्रकाशन की प्रतीक्षा है।


यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को देश की सांस्कृतिक विरासत, नेतृत्व क्षमता और विकसित भारत की अवधारणा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। चयनित विद्यार्थियों को माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के जन्मस्थान वडनगर, गुजरात जाने और वहां आयोजित प्रेरक सत्रों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन किया जाता है।


अनिकेत ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर वह शॉर्टलिस्ट हुए। इसके पश्चात उनका साक्षात्कार भी संपन्न हो चुका है। विद्यालय की कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी ने अनिकेत को विभिन्न दृष्टिकोणों से तैयार करते हुए भारत के विकास की संभावनाओं, सामाजिक दायित्वों और युवा योगदान जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया।


विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास है कि अंतिम सूची में भी अनिकेत कुमार सूर्यवंशी का नाम अवश्य शामिल होगा, जिससे महमंद विद्यालय और बिल्हा विकासखंड का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now