नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकान की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मां–बेटा गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकान की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मां–बेटा गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गिरवी रखे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद, चोरी की बड़ी वारदात सुलझी
कोरबा ACGN:-  कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानीकपुर एवं थाना कोतवाली कोरबा की टीम ने सूने मकान में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल आरोपियों की पहचान हुई बल्कि चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।


मामले में प्रार्थी ने 6 फरवरी 2026 को चौकी मानीकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह परिवार सहित रायपुर गया हुआ था। 7 फरवरी की रात लौटने पर उसने देखा कि घर के बाहर और अंदर लगे ताले टूटे हुए हैं तथा सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके हैं। प्रारंभिक तौर पर चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये बताई गई थी।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। विवेचना के दौरान यह सामने आया कि चोरी किए गए आभूषण मधुर फाइनेंस में गिरवी रखे गए थे। पुलिस ने फाइनेंस संस्था से संपर्क कर विधिवत कार्रवाई करते हुए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। बरामद आभूषणों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग ग्यारह लाख ग्यारह हजार रुपये आंका गया है।


गिरफ्तार आरोपियों में संजय वैष्णव उर्फ गोलू पिता दानेश्वर प्रसाद वैष्णव उम्र 31 वर्ष तथा उसकी मां लव कुमारी वैष्णव पति दानेश्वर प्रसाद वैष्णव उम्र 50 वर्ष निवासी निहारिका साडा कॉलोनी थाना सिविल लाइन रामपुर कोरबा शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी संजय वैष्णव उर्फ गोलू के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज रहे हैं।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now