नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज में उबाल, 30 जनवरी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

UGC बिल के विरोध में सवर्ण समाज में उबाल, 30 जनवरी को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

मुंगेली, 29 जनवरी 2026/ACGN: UGC बिल को लेकर सवर्ण समाज मुंगेली में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज समाज द्वारा होटल पुनीत में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठ जन, युवा, महिलाएँ और विभिन्न प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में समाज के प्रतिनिधियों ने UGC बिल को समाज के हितों के विरुद्ध करार देते हुए इसे काला कानून बताया और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन, समान अवसर और शैक्षणिक न्याय के मूल सिद्धांतों को कमजोर करता है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जनवरी को पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी हॉल में दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में एकत्र होकर एक भव्य और शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी। रैली के उपरांत ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा।


समाज ने सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करें। बैठक में यह भी कहा गया कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, अनुशासित और संविधान सम्मत रहेगा।
सवर्ण समाज ने स्पष्ट किया कि जब तक UGC बिल को लेकर समाज की आशंकाओं का समाधान नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में एकता, जोश और जागरूकता का दृश्य देखने को मिला, जिसने आगामी आंदोलन की व्यापकता का संकेत दे दिया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now