नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्य में समय से पहले हो सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्य में समय से पहले हो सकते हैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर ओड़िशा

By ACGN 7647 9817119303 948009


ओड़िशा ब्यूरो – स्वामी बिजया नंद जी महाराज
भुवनेश्वर। ओड़िशा राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय समय से पहले कराए जाने की संभावना है। इस संबंध में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के ओड़िशा प्रदेश अध्यक्ष श्रीयुक्त मनमोहन सामल ने संकेत दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन कर सकता है। इसी कारण पंचायत चुनावों की समय-सीमा में बदलाव संभव है।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में निर्वाचित सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों एवं अन्य पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को चाहिए कि वे अगले छह महीनों के भीतर अपनी लंबित विकास परियोजनाओं को पूरा करने का प्रयास करें, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य राज्य की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में जीत हासिल करना है, जिसके लिए संगठन को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा उन सभी कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के कर्मियों को पूर्ण सहयोग देने के लिए तैयार है, जो अपनी पूर्व राजनीतिक संबद्धता को छोड़कर ओड़िशा प्रदेश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद राज्य में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और संभावित समय से पहले चुनाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now