नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : कलेक्टर
कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शासन की फ्लैगशिप योजनाओं, विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों तथा प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कार्यालयों में आधार-फेस आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने समय पर कार्यालय उपस्थित होकर ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह व्यवस्था शीघ्र ही सभी खंड स्तरीय कार्यालयों में भी लागू की जाए। किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान हेतु एनआईसी से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को शीघ्र लाभ दिलाने, ऋण वितरण में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही “सियान जतन” कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जांच, परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।


बाल संप्रेषण गृह की व्यवस्थाओं पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने सुधारात्मक कदम उठाने, सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से स्कूली विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि शैक्षणिक डाटा का प्रभावी डिजिटलीकरण हो सके।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि समाप्त हो चुकी योजनाओं के अंतर्गत संचालित बैंक खातों को नियमानुसार बंद किया जाए। इस संबंध में कोषालय अधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा माह के अंत तक की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, जिससे वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत, मानव अधिकार आयोग एवं कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग प्रमुखों को लंबित पत्रों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा गया।
इस अवसर पर निगम आयुक्त कोरबा आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी एसडीएम, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now