नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ संगोष्ठी व शिशु नगरी का भव्य आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ संगोष्ठी व शिशु नगरी का भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

220 मातृशक्तियों की सहभागिता, नन्हे भैया-बहनों की प्रस्तुतियों ने दिए संस्कार और परिवार का संदेश

कोरबा: सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी, कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का भव्य, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकुमार देवांगन रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा विभाग समन्वयक दीपक सोनी एवं पूर्व माध्यमिक प्रधानाचार्य संजय कुमार देवांगन उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पारंपरिक विधि से स्वागत किया गया।


अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि बाल संस्कार और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रारंभिक शिक्षा के दौरान माता का योगदान ही बच्चे के व्यक्तित्व और मूल्यों की नींव रखता है। इसी उद्देश्य से मातृ संगोष्ठी जैसे आयोजनों का विशेष महत्व है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, गीत और लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से पारिवारिक संस्कार, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनकी सहज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित माताओं और अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।


इस अवसर पर 220 मातृशक्तियों की गरिमामयी सहभागिता रही, जिससे मातृ संगोष्ठी अत्यंत सफल सिद्ध हुई। माताओं ने विद्यालय की संस्कार आधारित शिक्षण पद्धति और गतिविधियों की सराहना की। शिशु नगरी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं एवं सहयोगी संस्थाओं की जीवंत प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास, कौशल निर्माण, व्यवहारिक ज्ञान और संस्कार शिक्षा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
अभिभावकों के सहयोग से आनंद मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विभाग के भैया-बहनों ने खेल, गतिविधियों और मनोरंजन कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आनंद मेला बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
समापन अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने सभी अतिथियों, मातृशक्तियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय और परिवार के बीच सहयोग, संवाद और विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है। उप-प्रधानाचार्य सीमा त्रिपाठी सहित समस्त आचार्य परिवार ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now