नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और खूनी हिसाब! साथी शिक्षक ही निकला हत्यारा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और खूनी हिसाब! साथी शिक्षक ही निकला हत्यारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

VSK ऐप के लॉग ने खोला हत्या का राज, आरंग पुलिस और ACCU ने 24 घंटे में शिक्षक हत्याकांड का किया पर्दाफाश

रायपुर ACGN:- रेत, रियल स्टेट और बुलियन मार्केट में निवेश-ट्रेडिंग से शुरू हुई साझेदारी आखिरकार हत्या तक पहुंच गई। करीब 30 लाख रुपये की उधारी, तीन महीने से रुका ब्याज और पैसों की वापसी को लेकर बढ़ता विवाद इतना गहरा गया कि एक शिक्षक ने कथित तौर पर अपने ही साथी शिक्षक की जान ले ली। आरंग पुलिस और ACCU ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में मृतक का साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा ही हत्या का आरोपी निकला है।
सुनसान जगह पर मिला था शिक्षक का शव थाना आरंग में अपराध क्रमांक 443/2026, धारा 103(1) बीएनएस तथा मर्ग क्रमांक 124/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले में 17 सितंबर 2026 को पुलिस को ग्राम बनचरौदा के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक के सिर और चेहरे पर धारदार एवं कठोर वस्तु से गंभीर चोट के निशान मिले थे। मृतक की पहचान शिवकुमार चंद्राकर पिता शंकरलाल चंद्राकर, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर डंगनिया, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण और उप पुलिस अधीक्षक माना के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और साइबर टीम की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद पुलिस ने हत्या की कड़ियां जोड़ना शुरू किया।
आखिर किस पर गया शक का सुई? विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक शिवकुमार चंद्राकर और संदेही चंद्रप्रकाश वर्मा दोनों ग्राम कुम्हारी के स्कूल में शिक्षक हैं। ग्रामीणों और गांव के चरवाहे से मिली जानकारी ने जांच की दिशा बदल दी। बताया गया कि मृतक को घटना से कुछ समय पहले उसके साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा के साथ सफेद रंग की स्कूटी पर ग्राम बनचरौदा की ओर जाते देखा गया था।
इसके बाद पुलिस ने ग्राम कुम्हारी स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में शिक्षा विभाग के VSK ऐप से संबंधित लॉग रिपोर्ट को भी महत्वपूर्ण सुराग के रूप में देखा गया। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर की सुबह करीब 9:35 बजे चंद्रप्रकाश वर्मा स्कूल पहुंचा था। इसके बाद वह निजी काम का बहाना बनाकर बाहर निकला। पुलिस के मुताबिक इस दौरान उसके मोबाइल का लोकेशन ऑफ था। घटना के बाद वह करीब 12:50 बजे स्कूल वापस लौटा।
VSK ऐप के लॉग ने खोली जांच की अहम कड़ी पुलिस के अनुसार स्कूल लौटने के बाद चंद्रप्रकाश वर्मा ने अपने मोबाइल से VSK ऐप में लॉगिन नहीं किया और मोबाइल घर पर होने की बात कहते हुए साथी शिक्षक के मोबाइल से अपनी उपस्थिति दर्ज की। पुलिस ने VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट का अध्ययन किया तो इस पूरी गतिविधि से जुड़ी जानकारी जांच के सामने आई। इसके बाद संदेही से पूछताछ की गई और पुलिस का शक और गहरा गया।
पूछताछ में सामने आई पैसों की कहानी 18 सितंबर 2026 को पुलिस ने संदेही चंद्रप्रकाश वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और मृतक पिछले करीब चार वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और साथ मिलकर रेत, रियल स्टेट तथा बुलियन मार्केट में ट्रेडिंग करते थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मृतक को करीब 30 लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बदले मृतक ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के तीन ब्लैंक चेक दिए थे। आरोपी के अनुसार वह हर महीने ब्याज लेता था, लेकिन पिछले तीन महीनों से ब्याज का भुगतान नहीं किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक की स्थिति बनी और पैसों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया।
ब्याज और रकम की मांग से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पैसों और ब्याज को लेकर परेशान था और उसने कथित तौर पर तय किया कि यदि घटना वाले दिन रकम नहीं मिली तो वह शिवकुमार को खत्म कर देगा। पुलिस के मुताबिक इसी योजना के तहत वह तैयार होकर निकला था।
17 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे दोनों की मुलाकात कुम्हारी स्कूल के बाहर पटवारी कार्यालय के पास हुई। पुलिस के अनुसार पैसों और ब्याज की वापसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों ग्राम बनचरौदा के सुनसान इलाके की ओर चले गए।
सुनसान इलाके में कथित तौर पर किया हमला पुलिस के मुताबिक सुनसान स्थान पर विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनी स्कूटी में पहले से रखे धारदार हथियार से मृतक के सिर के पीछे वार किया, जिससे वह गिर गया। इसके बाद हथौड़े से सिर और चेहरे पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी के कथित बयान के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई की।
स्कूटी से लेकर खून से सने कपड़े तक जब्त आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सफेद स्कूटी, धारदार हथियार, हथौड़ा, मृतक द्वारा दिए गए तीन ब्लैंक चेक, मृतक का पर्स, दोनों के मोबाइल फोन तथा आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए खून से सने जूते, मोजे और कपड़े जब्त किए हैं।
पुलिस ने आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज, VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी और जब्त सामग्री को महत्वपूर्ण कड़ियों के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now