नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेश उत्सव से पहले नॉर्थ जोन पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गणेश उत्सव से पहले नॉर्थ जोन पुलिस का शिकंजा, 13 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय, रायपुर

पंडरी, उरला, गुढ़ियारी और खमतराई में कार्रवाई; त्योहारी सीजन में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सतर्क

रायपुर ACGN:- गणेश उत्सव और आगामी त्यौहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस का नॉर्थ जोन क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। त्योहारी अवधि में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। 19 सितंबर 2026 को पंडरी, उरला, गुढ़ियारी और खमतराई थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
चार थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के निर्देशन तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार अलग-अलग मामलों में BNSS की संबंधित धाराओं के तहत इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पंडरी में चार व्यक्तियों पर कार्रवाई थाना पंडरी पुलिस द्वारा धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत चार अलग-अलग इस्तगासा में चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी को माननीय सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के समक्ष पेश किया गया।
उरला में तीन व्यक्ति कार्रवाई के दायरे में थाना उरला क्षेत्र में भी पुलिस ने धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत दो इस्तगासा में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
गुढ़ियारी और खमतराई में भी कार्रवाई थाना गुढ़ियारी पुलिस द्वारा धारा 126 एवं 135(3) BNSS के तहत तीन अलग-अलग प्रकरणों में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं थाना खमतराई पुलिस ने धारा 170 BNSS के तहत तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
इस तरह पंडरी में चार, उरला में तीन, गुढ़ियारी में तीन और खमतराई में तीन, कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
त्योहारों के दौरान पुलिस की सतत निगरानी नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी त्यौहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ अन्य सुरक्षा उपाय भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि त्योहारी आयोजनों के दौरान किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा / देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ / हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के लिए सभी जिलों, राज्यों एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now