नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टीपी नगर वार्ड में अखंड नवधा रामायण का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया कथा श्रवण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

टीपी नगर वार्ड में अखंड नवधा रामायण का आयोजन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया कथा श्रवण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भक्ति और भाईचारे के माहौल में रामकथा, क्षेत्रवासियों की मंगल कामना

कोरबा ACGN:- इन दिनों कोरबा शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र दर्री-जमनीपाली, बालको और कुसमुंडा में जगह-जगह अखंड नवधा रामायण एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा शहर के टीपी नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 मानस चौक राताखार में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन चल रहा है, जहां बड़ी संख्या में प्रभु श्रीराम के भक्त कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।


मंगलवार को पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं वार्ड पार्षद रवि चंदेल रामकथा श्रवण हेतु आयोजन स्थल पहुंचे। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने विधिवत प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस वार्ड में पिछले करीब 25 वर्षों से प्रतिवर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनता है और समाज में आपसी भाईचारे व सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।


कार्यक्रम में वेद प्रकाश दुबे, मोहन चंद्रा, चतुर देवांगन, शिव कुमार साहु गुरुजी, डॉ. संतोष पटेल, माधव पैकरा, वीरेंद्र पटेल, अश्वनी कुमार, अनिल विश्वकर्मा सहित मानस मंडली के पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now