नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाली में फंसी स्कॉर्पियो ने खोला 54 किलो गांजे का राज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाली में फंसी स्कॉर्पियो ने खोला 54 किलो गांजे का राज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

चंगोरा भाठा में वाहन छोड़कर महिला-पुरुष फरार, तलाशी में बोरियों और बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद

रायपुर ACGN:- रायपुर के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में अनियंत्रित होकर नाली में फंसी एक स्कॉर्पियो वाहन ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले का खुलासा कर दिया। वाहन में सवार एक महिला और पुरुष वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों को वाहन की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना डी.डी. नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में स्कॉर्पियो वाहन की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर अलग-अलग बोरियों और बैगों में छिपाकर रखा गया कुल 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामद गांजे को विधिवत जब्त करते हुए मामले में NDPS Act की धारा 20 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। गांजे के परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी NDPS Act के तहत जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार वाहन में सवार महिला और पुरुष वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की पहचान और पतासाजी में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 54 किलोग्राम गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now