नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, समोदा बैराज को मिलेगी रफ्तार, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खरोरा में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, समोदा बैराज को मिलेगी रफ्तार, बायपास रोड और गौरव पथ का निर्माण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के समापन पर विकास और खेल को लेकर अहम ऐलान

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के खरोरा में आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप के भव्य समापन समारोह में क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने समोदा बैराज निर्माण कार्य में तेजी लाने, खरोरा में बायपास रोड और गौरव पथ के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने जोहार संगवारी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी के पांचवें संस्करण में शामिल होकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि खरोरा जैसे क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। मुख्यमंत्री ने देश के 9 राज्यों से आई 16 टीमों का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की रामकृष्ण मिशन नारायणपुर टीम को चैंपियन बनने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण मिशन द्वारा दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक, शैक्षणिक और खेल विकास के लिए किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में उपविजेता रही पीएफसी केरल टीम को भी शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धरसीवां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में लगभग 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनते ही बंद पड़े खेल अलंकरण समारोह को फिर से शुरू किया गया है और गांव-गांव में खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी, जिसमें दो वर्षों में प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित हो रहे हैं और छत्तीसगढ़ में आईपीएल के दो मैचों के आयोजन की भी चर्चा चल रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और समर्पण से ही सफलता मिलती है। विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि सीएम ट्रॉफी का यह पांचवां संस्करण है और इसे अब स्थायी रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से आयोजित किया जाएगा।
समारोह में विजेता खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और सीएम ट्रॉफी प्रदान की गई। अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टलअंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now