नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समर्थन मूल्य धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई, 30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समर्थन मूल्य धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई, 30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

चार जिलों में छापेमारी, 86 से अधिक वाहन जब्त, बिचौलियों में हड़कंप

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए राज्य शासन के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध धान परिवहन, भंडारण और बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। इसी कड़ी में 13 जनवरी 2026 को बलरामपुर, जशपुर, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों में एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में कुल लगभग 30 हजार 490 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जबकि 86 से अधिक वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए। प्रशासन की इस सख्ती से कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।

बलरामपुर जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अंतरराज्यीय सीमाओं और चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। यहां अब तक 129 प्रकरणों में 20 हजार 426 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है और 83 वाहन पकड़े गए हैं। चांदो धान उपार्जन केंद्र में 65 बोरी अवैध धान बेचने की कोशिश पर भी तत्काल कार्रवाई की गई।
जशपुर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर बगिया विकासखंड स्थित एक राइस मिल की जांच में 9 हजार 700 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इसके बाद राइस मिल को तत्काल सील कर दिया गया है और दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। वहीं सक्ती जिले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग ने करीब 331 क्विंटल अवैध धान और ट्रक सहित कई वाहन जब्त किए।
राज्य शासन ने साफ कहा है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध धान कारोबार और बिचौलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now