नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर में लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा शिविर में आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर में लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा शिविर में आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सड़क सुरक्षा माह में NCC, NSS और नागरिकों ने किया जागरूकता अभियान

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर में 13 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा शिविर का आयोजन किया गया। सत्यम चौक स्थित यातायात थाना परिसर में आयोजित इस शिविर में शहर के आम नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया और लर्निंग लाइसेंस तथा वाहन बीमा की सुविधा प्राप्त की।
भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के निर्देशन में यह शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में NCC और NSS के छात्र-छात्राओं ने लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का सफल संचालन किया।

डीपी विप्र महाविद्यालय के सीनियर एनसीसी कैडेट्स ने भी यातायात जागरूकता, प्रबंधन और फ्री लिफ्ट सिस्टम में पुलिस के साथ सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सीनियर डिवीजन के छात्र सैनिक शारदा सरोटे, पायल प्रधान, आंचल जांगड़े, ज्योति कैवर्त, प्राची अग्रवाल, अनुष्का शर्मा, राफिया फातिमा, आदित्य गिरी गोस्वामी, अतुल सिंह, मनजीत खंडे, अजय निर्मलकर, अक्षत साहू और अभिनव टेकनयन बंजारे ने विशेष सेवा दी।
यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को अपना मिशन मानते हुए जिले के प्रत्येक हिस्से में जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लें और अपने परिवार, मित्र और पड़ोसियों को भी सुरक्षित यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now