नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सर्व शिक्षक संघ कोरबा ने शिक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों से की सौजन्य भेंट, नववर्ष एवं नवीन दायित्वों की दी शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सर्व शिक्षक संघ कोरबा ने शिक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों से की सौजन्य भेंट, नववर्ष एवं नवीन दायित्वों की दी शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा |सर्व शिक्षक संघ जिला कोरबा की टीम ने जिले के शिक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ की ओर से प्रतीक स्वरूप संगठन का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया।


संघ प्रतिनिधिमंडल ने समग्र शिक्षा कोरबा के जिला मिशन समन्वयक (DMC) श्री वल्लभ वैष्णव से भेंट कर उन्हें डीएमसी बनाए जाने पर बधाई दी। इसके साथ ही जिला परियोजना समन्वयक (DPC) समग्र शिक्षा श्री विजय कौशिक, कोरबा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री संजय अग्रवाल एवं उनके स्टाफ, तथा डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. भारद्वाज से भी भेंट कर शुभेच्छाएं प्रकट की गईं।


इसी क्रम में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला कोरबा के नवनियुक्त जिला संयोजक श्री जगदीश प्रसाद खरे से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई दी गई एवं संघ का कैलेंडर भेंट किया गया। इस अवसर पर श्री खरे ने कहा कि वे सदैव कर्मचारी हितों के संरक्षण एवं उनके अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा सभी संगठनों को साथ लेकर एकजुटता और भाईचारे के साथ कार्य करेंगे।


सर्व शिक्षक संघ की इस सौजन्य भेंट के दौरान प्रांतीय संगठन सचिव श्री अरुण साहू, प्रांतीय सहसचिव श्री लोकनाथ सेन, जिलाध्यक्ष श्रीमती कृति लहरे, जिला कोषाध्यक्ष श्री बबलू राम यादव, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष श्री मनोज लहरे सहित श्री संजय चंद्रा, श्री शिव कुमार भारद्वाज, श्री विष्णु बिंझवार, श्री नितेश तिवारी, श्री मोहन लाल अनंत, श्री कन्हैया लाल घृतलहरे एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।


संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शिक्षक एवं कर्मचारी हितों के लिए प्रशासन के साथ सकारात्मक समन्वय बनाकर निरंतर कार्य किया जाता रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now