लावारिस माजदा वाहन से 80 बोरी धान जब्त, करीब 13 लाख की संपत्ति पुलिस कब्जे में
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोतरारोड़ पुलिस की अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
रायगढ़ | ACGN :- कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कुलबा–सरवानी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए धान से लदा एक माजदा वाहन लावारिस हालत में जब्त किया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 99 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को सूचना मिली थी कि कुलबा तालाब के पास एक सफेद रंग का सरताज माजदा वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन की जांच की।
जांच के दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BQ 7835 में 80 बोरी धान पाया गया, जिसमें प्रत्येक बोरी में लगभग 40-40 किलोग्राम धान भरा हुआ था। मौके पर वाहन चालक या वाहन स्वामी मौजूद नहीं मिला। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ और पतासाजी की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी।
प्रथम दृष्टया मामला धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर ही माजदा वाहन, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है, तथा 80 बोरी धान जिसकी कीमत लगभग 99 हजार रुपये आंकी गई है, को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पत्रक के माध्यम से जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना कोतरारोड़ में इस्तगासा क्रमांक 01/26 धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा जप्त संपत्ति के वास्तविक स्वामी और वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक, आरक्षक चुडामणी गुप्ता एवं आरक्षक राजेश खाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतरारोड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के मामलों पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी और आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






