नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मेयर इन काउंसिल ने 66 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मेयर इन काउंसिल ने 66 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में निगम कार्यालय साकेत में संपन्न हुई एमआईसी बैठक

कोरबा | ACGN :- नगर पालिक निगम कोरबा की मेयर इन काउंसिल की बैठक में शहर के विकास को नई गति देते हुए 66 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। यह बैठक निगम कार्यालय साकेत स्थित सभाकक्ष में महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर मेयर इन काउंसिल ने सर्वसम्मति से अपनी मंजूरी दी।
बैठक में निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित लगभग 60 विकास और निर्माण कार्यों के साथ-साथ निगम के विभिन्न स्थलों पर निर्मित हाल कमरों को किराये पर देने हेतु प्राप्त निविदा दरों की स्वीकृति, शासन की पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाओं के हितग्राहियों की स्वीकृति तथा नागरिक सेवाओं और सुविधाओं से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मेयर इन काउंसिल के समक्ष अधोसंरचना मद से निगम क्षेत्रांतर्गत 23 विकास एवं निर्माण कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। वहीं राज्य प्रवर्तित योजना के तहत मुक्तिधाम निर्माण, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों से जुड़े 10 निर्माण कार्यों तथा उद्यानों के निर्माण, उन्नयन और सौंदर्यीकरण से संबंधित 17 निर्माण कार्यों के प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिली। इसके अलावा निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में सीसी रोड, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और जलप्रदाय से जुड़े 10 विकास कार्यों तथा वार्ड क्रमांक 48 दर्री बाजार में लगभग साढ़े 29 करोड़ रुपये की लागत से कमर्शियल कॉम्पलेक्स एवं शेड निर्माण के प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई।
बैठक के दौरान वार्षिक भू-भाटक अधोसंरचना विकासकर एवं पर्यावरण उपकर की राशि जमा करने, इतवारी बाजार सामुदायिक भवन हाल के लिए निविदा आमंत्रण, मेजर ध्यानचंद व्यवसायिक कॉम्पलेक्स के हाल कमरों के आबंटन, निरस्तीकरण एवं पुनः निविदा, निगम के विभिन्न स्थलों में निर्मित हालों की निविदा स्वीकृति, विद्युत प्लांटों में विद्युत पर निर्यात कर आरोपण तथा भूमि अधिग्रहण मुआवजा से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए। साथ ही शासन की विभिन्न पेंशन एवं आर्थिक सहायता योजनाओं के हितग्राहियों की सूची को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में महापौर संजू देवी राजपूत ने निगम के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों तथा नागरिक सेवाओं की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जोनवार और वार्डवार समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने और स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही जलापूर्ति, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सड़क रोशनी, उद्यानों के रखरखाव, स्वच्छता, भवन निर्माण अनुमति, संपदा एवं राजस्व से जुड़े कार्यों की भी गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू, अजय गोंड़, अजयकुमार चन्द्रा, उर्वशी राठौर, धनकुमारी गर्ग, सरोज शांडिल्य, ममता यादव सहित अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा एवं बी.पी. त्रिवेदी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now