नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुरक्षित समाज की दिशा में पुलिस–व्यापारी संवाद, ‘पहल’ अभियान का असरदार आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुरक्षित समाज की दिशा में पुलिस–व्यापारी संवाद, ‘पहल’ अभियान का असरदार आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा और नशामुक्ति पर व्यापारियों को किया गया जागरूक, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने दिया समन्वय का संदेश

मुंगेली: जिले में सामाजिक जागरूकता और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जिला स्तरीय अभियान ‘पहल’ के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों और व्यापारियों की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और व्यापारी वर्ग भी इनके दायरे में आ रहा है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और बैंकिंग धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। समय पर सूचना मिलने से अपराधियों तक पहुंच और पीड़ित की राशि सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।


यातायात सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें लापरवाही के कारण होती हैं। नाबालिगों को वाहन न देने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा और वैध दस्तावेजों के पालन से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे अपने कर्मचारियों और ग्राहकों को यातायात नियमों के प्रति प्रेरित करें।


बैठक में नशा और ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर भी गंभीर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवा वर्ग का नशे की ओर बढ़ना भविष्य के लिए खतरा है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं के अवैध भंडारण से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।


बैठक के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए व्यापारियों से अपनी दुकानों के बोर्ड और होर्डिंग व्यवस्थित करने, दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय व सही दिशा में रखने का भी आग्रह किया गया ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने ‘पहल’ अभियान की सराहना करते हुए साइबर फ्रॉड, नशामुक्ति और यातायात नियमों को लेकर आमजन को जागरूक करने में पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष नरेंद्र कोटरिया, उपाध्यक्ष प्रेम आर्य, महामंत्री प्रवीण वैष्णव, जिला अध्यक्ष राजकुमार वाधवा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

समाचारक्रमांक 04 /26

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now