नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अब लाइसेंस और परमिट के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर! उतई में शिविर के पहले दिन 135 लोगों के बने लर्निंग लाइसेंस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अब लाइसेंस और परमिट के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर! उतई में शिविर के पहले दिन 135 लोगों के बने लर्निंग लाइसेंस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय दुर्ग

थाना उतई परिसर में दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर शुरू, पहले दिन 32 ई-चालानों का भी निराकरण; 30 नवंबर को भी सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक मिलेगी सुविधा

दुर्ग, ACGN:- ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी कार्यों के लिए अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जिला परिवहन कार्यालय दुर्ग के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। यातायात पुलिस दुर्ग और जिला परिवहन कार्यालय (RTO) दुर्ग द्वारा उतई थाना परिसर में दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के पहले दिन 135 नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, वहीं 32 ई-चालानों का निराकरण भी किया गया।
दुर्ग के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। धमधा और नंदनी के बाद अब उतई क्षेत्र में यह पहल की गई है। इसका उद्देश्य लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़े कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक आने-जाने की परेशानी से बचाना है।


         30 नवंबर को भी मिलेगा शिविर का लाभ
यातायात पुलिस के अनुसार, उतई थाना परिसर में 30 नवंबर 2026 को भी सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर संचालित रहेगा। इसमें नवीन लर्निंग एवं स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण, ई-चालान की जानकारी एवं भुगतान, ट्रैफिक कार्ड, वाहन परमिट और परमिट नवीनीकरण, वाहन फिटनेस तथा वाहन स्वामित्व नामांतरण सहित अन्य परिवहन संबंधी कार्य किए जाएंगे।


                   ये दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें
शिविर में आने वाले आवेदकों को आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। इसके अलावा संबंधित कार्य के अनुसार पुराना ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी साथ रखना जरूरी है।
यातायात पुलिस दुर्ग ने उतई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अपने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी दस्तावेज समय पर बनवाएं तथा उनका नवीनीकरण कराएं। वैध दस्तावेजों के साथ वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now