नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरकारी जमीन की हेराफेरी का मामला! फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के आरोप में मुख्तारधारी गिरफ्तार, पांचों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरकारी जमीन की हेराफेरी का मामला! फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने के आरोप में मुख्तारधारी गिरफ्तार, पांचों नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी रायगढ़

ग्राम रायमेर की शासकीय भूमि को निजी नामों पर दर्ज कराकर बिक्री कराने का आरोप, कापू पुलिस ने कैलाश जेठवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़, ACGN:- शासकीय जमीन के फर्जी अंतरण और बिक्री के मामले में कापू पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम रायमेर की सरकारी भूमि को कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज कराने तथा उसकी बिक्री कराने के मामले में पुलिस ने मुख्तारधारी आरोपी कैलाश कुमार जेठवानी उर्फ सोनी (46 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 7, पतरापारा धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक नामजद सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर सरकारी जमीन बेचने का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को तहसीलदार कापू उन्मेश पटेल ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के विभिन्न खसरों में कथित तौर पर कूटरचना कर खसरा बंटाकन और राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया। इसके बाद बाहरी व्यक्तियों के नाम से फर्जी पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।
जांच में तत्कालीन पटवारी राकेश साय की भूमिका सामने आई। आरोप है कि उनके द्वारा शासकीय भूमि के कुछ हिस्सों को निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज किया गया और बाद में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य लोगों को अंतरित किया गया। इस मामले में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुख्तारधारी कैलाश कुमार जेठवानी, भूमि विक्रेता उजीतराम तथा रजिस्ट्री के अनुप्रमाणक साक्षी अगस्तुस खलखो और लालबहादुर यादव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 131/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120(बी) भादवि में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
पहले गिरफ्तार हो चुके हैं अन्य आरोपी
विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने 2 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर तत्कालीन पटवारी राकेश साय (45 वर्ष), निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़ को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किए गए थे।
इसके बाद रजिस्ट्री गवाह अगस्तुस खलखो (43 वर्ष), निवासी पोराडाही को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसने रजिस्ट्री दस्तावेजों में अनुप्रमाणक साक्षी के रूप में हस्ताक्षर करना स्वीकार किया था। भूमि विक्रेता उजीतराम (52 वर्ष), निवासी ग्राम रायमेर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वहीं रजिस्ट्री गवाह लालबहादुर यादव निवासी कापू द्वारा न्यायालय का अग्रिम जमानत आदेश प्रस्तुत किए जाने पर उसकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई थी।
पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर सामने आई भूमिका
एसडीओपी धरमजयगढ़ के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्माराम तिर्की द्वारा मामले के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुख्तारधारी कैलाश कुमार जेठवानी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने 27 नवंबर को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2022 में ग्राम रायमेर निवासी उजीत कुमार ने संबंधित भूमि के विक्रय के लिए उसे पावर ऑफ अटॉर्नी यानी मुख्तारनामा दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि रजिस्ट्री से पहले उसकी रजिस्ट्री गवाह लालबहादुर यादव निवासी कापू से मोबाइल पर बातचीत होती थी। पुलिस ने रजिस्ट्री के दौरान प्रस्तुत आरोपी का आधार कार्ड साक्ष्य के रूप में जब्त किया है।
कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की विवेचना कर रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now