नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भिलाई स्टील प्लांट में डीजल चोरी! 160 लीटर डीजल लेकर भाग रहा आरोपी धराया, 5.16 लाख का सामान जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भिलाई स्टील प्लांट में डीजल चोरी! 160 लीटर डीजल लेकर भाग रहा आरोपी धराया, 5.16 लाख का सामान जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय दुर्ग

प्लांट के आरएमपी-01 क्षेत्र से 8 गैलन डीजल चोरी कर बोलेरो में ले जाने की कोशिश, CISF की सतर्क टीम ने मौके पर पकड़ा; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

भिलाई, ACGN:- भिलाई स्टील प्लांट के भीतर से डीजल चोरी कर बोलेरो वाहन में भरकर बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को सुरक्षा बल की टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। घटना में 160 लीटर डीजल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के डीजल और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन सहित कुल 5 लाख 16 हजार रुपये की अनुमानित कीमत की सामग्री जब्त की है।
दुर्ग पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे भिलाई स्टील प्लांट के आरएमपी-01 क्षेत्र से एक व्यक्ति 8 गैलन में भरा कुल 160 लीटर डीजल बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 में रखकर बाहर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान प्लांट के अंदर ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम की नजर उस पर पड़ गई। सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चोरी के डीजल और वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जमालू अहमद, उम्र 29 वर्ष, निवासी बोरिया मार्केट, सेक्टर-04, एमओएच-01 बिल्डिंग, भिलाई, जिला दुर्ग बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आरएमपी-01 क्षेत्र से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद CISF की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 8 गैलन में भरा 160 लीटर डीजल और चोरी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 जब्त किया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 5,16,000 रुपये बताई गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
         CISF की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
इस पूरे मामले में प्लांट के भीतर सुरक्षा में तैनात CISF की टीम की सतर्कता अहम रही। समय रहते आरोपी को पकड़ लिए जाने से चोरी का डीजल और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद हो गया। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।
          इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, सहायक उपनिरीक्षक भारत सिंह चौधरी, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं आरक्षक जयनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सतर्क एवं प्रभावी रखें। किसी भी तरह की चोरी, संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक परिसरों में चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now