नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सूने मकान में सेंधमारी कर जेवर चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक के जेवर बरामद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सूने मकान में सेंधमारी कर जेवर चुराने वाला आदतन आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक के जेवर बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- बिलासपुर

सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में खमतराई के दो मकानों में चोरी करना स्वीकार; आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर, ACGN:- सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई में सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुणाल सिंह ध्रुव (18 वर्ष 5 माह) निवासी यादव भवन के पास, खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खमतराई के शिव मंदिर के पास रहने वाली रश्मि पटेल (41 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 नवंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने परिवार के साथ सो गई थीं। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे उठने पर दूसरे कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर रखी आलमारी का सामान अस्त-व्यस्त था। जांच करने पर आलमारी से सोने के तीन गेहूं दाना, एक सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की चेन, चांदी की अंगूठी और हाथ कड़ा गायब मिले। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई।
प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1730/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


मामले की जांच के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सिविल टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई निवासी कुणाल सिंह ध्रुव के पास चोरी के सोने-चांदी के जेवरात हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने 25 नवंबर 2026 को पटेल मोहल्ला खमतराई के एक मकान तथा करीब 25 दिन पहले सूर्यवंशी मोहल्ला खमतराई के एक अन्य मकान में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, चांदी की पायल और अन्य जेवरात बरामद कर विधिवत जब्त किए। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now