नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हिंदू जन जागरण सभा में सामाजिक एकजुटता का आह्वान, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण का मुद्दा भी उठा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हिंदू जन जागरण सभा में सामाजिक एकजुटता का आह्वान, मथुरा में भव्य कृष्ण मंदिर निर्माण का मुद्दा भी उठा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नई दिल्ली

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- नई दिल्ली

विश्व हिंदू महासंघ के आयोजन में महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, अश्विनी उपाध्याय और आलोक कुमार ने रखे विचार; धार्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, ACGN:- विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में दिल्ली स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में हिंदू जन जागरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी ने की। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार शामिल हुए। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, धार्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।
महंत श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत जी ने अपने संबोधन में जातिगत भेदभाव और आपसी विभाजन से ऊपर उठकर समाज को एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी समरसता और संगठन की भावना जरूरी है।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि लोगों को अपनी पहचान और पूर्वजों के पुरुषार्थ को समझना चाहिए तथा धर्म के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत से भी अधिक जरूरी सुरक्षित भारत है।
वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस विषय पर न्यायालय में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मथुरा में भी भव्य कृष्ण मंदिर का निर्माण होगा।
सभा के दौरान राष्ट्रवादी कवि अमित शर्मा और प्रभात परवाना ने ओजस्वी एवं वीर रस की कविताओं का पाठ किया। उनके कविता पाठ ने सभागार में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बनाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता नीरज गर्ग, लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद यादव, डॉ. जुगविंदर विरक और रमेश जुनेजा उपस्थित रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष योगी तेजपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरित अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सचिन वशिष्ठ, प्रभास चंद, संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी, सीए राजेश अग्रवाल, सीए मुकेश गुप्ता, सीए निशांत शंकर, सुशील कौशिक, वसंत गुप्ता, नीरज सैनी, सुनील शर्मा, सुरेश दक्ष, रंभा सिंह, कुलदीप सैनी, कुलदीप शर्मा, राघव शर्मा, शैलेंद्र राघव, अर्जुन शर्मा, अनिल राय और आधार त्यागी सहित महासंघ के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभा के समापन पर वक्ताओं ने हिंदू समाज को संगठित करने, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now