नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नहाने निकले बाबूलाल की नदी में मिली लाश, किनारे रखे कपड़े और सामान ने खड़े किए कई सवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नहाने निकले बाबूलाल की नदी में मिली लाश, किनारे रखे कपड़े और सामान ने खड़े किए कई सवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


पुरेना की खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय बाबूलाल निर्मलकर का शव, लंबे समय से चल रहे थे अस्वस्थ, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच।

कोरबा, बांकीमोंगरा ACGN:- घर से नहाने के लिए निकले 55 वर्षीय व्यक्ति की कुछ ही समय बाद नदी में लाश मिलने से ग्राम पुरेना में सनसनी फैल गई। मंगलवार को खोलार नदी में बाबूलाल निर्मलकर का शव मिलने की खबर जैसे ही ग्रामीणों तक पहुंची, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। आखिर नदी में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह सवाल अब जांच का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बाबूलाल निर्मलकर, पिता घासीराम निर्मलकर, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी ग्राम पुरेना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए गांव की खोलार नदी गए थे। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसी दौरान मवेशी चराने गए कुछ ग्रामीणों की नजर नदी में पड़े उनके शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वार्ड पार्षद पति शिवरतन को दी।


सूचना मिलते ही पार्षद पति ने बांकीमोंगरा थाने को घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी राम कुमार साव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नदी किनारे मिले कपड़े और नहाने का सामान
घटनास्थल पर नदी किनारे मृतक के कपड़े, हाफ पैंट, गमछा, लाठी, गुड़ाखू की डिब्बी, हरे रंग का निरमा साबुन और तेल की छोटी डिब्बी मिली है। मृतक के हाथ में गोल्डन रंग की घड़ी भी थी। मौके पर मिले इन सामानों से उनके नहाने के लिए नदी पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल बाबूलाल निर्मलकर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।


खोलार नदी में हुई इस घटना से ग्राम पुरेना में शोक का माहौल है। घर से सामान्य रूप से नहाने निकले व्यक्ति की इस तरह मौत हो जाने से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित की खबर, जनसमस्या या क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी हम तक पहुंचाएं। संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now