नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौसेवा सिर्फ पूजा नहीं, घायल और बेसहारा गोवंश की जिम्मेदारी भी, गोपाष्टमी पर राज्यपाल ने दिया बड़ा संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गौसेवा सिर्फ पूजा नहीं, घायल और बेसहारा गोवंश की जिम्मेदारी भी, गोपाष्टमी पर राज्यपाल ने दिया बड़ा संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता – अनादि पांडेय

राज्यपाल रमेन डेका ने कुम्हारी के गौधाम में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण, गोबर से बायोगैस और जैविक खाद को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

रायपुर ACGN:- गौमाता के प्रति श्रद्धा केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि सड़कों पर घायल, बीमार, वृद्ध और बेसहारा गोवंश की देखभाल करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। गोपाष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने यह संदेश देते हुए गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आपसी संबंधों पर महत्वपूर्ण बातें कहीं।
राज्यपाल श्री डेका गोपाष्टमी पर विश्वगीता धेनु गोविंद पक्षी सेवा धाम, परसदा, कुम्हारी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने गौधाम में नवनिर्मित पक्षी घर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल ने गौशाला का भ्रमण कर गौमाता को चारा खिलाया और उनकी सेवा की। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।


गौसेवा के साथ घायल और बेसहारा गोवंश की देखभाल जरूरी
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गोपाष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल स्वरूप और गौमाता के प्रति भारतीय समाज की श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान रहा है, लेकिन गौसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद गोवंश की देखभाल और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।


उन्होंने कहा कि सड़कों पर बढ़ते यातायात के कारण गोवंश के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में घायल गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए गौ अस्पताल और रेस्क्यू सेंटर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समाज को इस दिशा में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।


गोबर से बायोगैस और जैविक खाद, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकता है सहारा
राज्यपाल श्री डेका ने भारतीय अर्थव्यवस्था में गोवंश के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि गांवों में पहले गोबर का उपयोग घरों से लेकर खेती और दैनिक जीवन के अनेक कार्यों में होता था। गोबर और मिट्टी से बने घर पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली का हिस्सा थे। समय के साथ पारंपरिक जीवन पद्धति में बदलाव आया है, लेकिन अब प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की जरूरत है।


उन्होंने गोबर से बायोगैस और जैविक खाद के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इससे एक ओर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से गौशालाओं में पहुंचकर समय बिताने और गौमाता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य जरूर करना चाहिए, जिसमें किसी प्रकार के लेन-देन की भावना न हो और जिससे समाज का भला हो।
प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता : बृजमोहन अग्रवाल
कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गोबर से बनी खाद के उपयोग से खेती की गुणवत्ता और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है। इससे गोवंश का महत्व भी बढ़ेगा और लोग उनकी बेहतर देखभाल के लिए प्रेरित होंगे।
प्रेरक वक्ता श्री उज्ज्वल पाटनी ने भी अपने विचार रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति से गौसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
सड़कों पर गौमाता की दुर्दशा देखकर बनी गौधाम की परिकल्पना
गौधाम के संरक्षक श्री गोपाल प्रसाद सुल्तानिया ने बताया कि सड़कों पर गौमाताओं की दुर्दशा और उनकी देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए इस गौधाम की परिकल्पना की गई थी, जिसे अब साकार रूप दिया गया है। प्रमुख ट्रस्टी श्री सुधीर सुल्तानिया ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री संपत अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सुल्तानिया परिवार के सदस्य, गौसेवक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गोपाष्टमी के इस आयोजन के माध्यम से गौसेवा को केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने का संदेश दिया गया। अब जरूरत इस बात की है कि ऐसे संदेश केवल आयोजनों और भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि घायल और बेसहारा गोवंश की देखभाल के रूप में धरातल पर भी दिखाई दें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
जनहित की खबर, जनसमस्या या क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारी हम तक पहुंचाएं। संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now