नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूलों में गूंजेगी बिरसा मुंडा की शौर्यगाथा! विद्यार्थियों को बताए जाएंगे संघर्ष और बलिदान के किस्से – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूलों में गूंजेगी बिरसा मुंडा की शौर्यगाथा! विद्यार्थियों को बताए जाएंगे संघर्ष और बलिदान के किस्से

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में होंगे विविध आयोजन, 15 नवंबर को रविवार होने के कारण 14 या 16 नवंबर को आयोजित की जाएंगी गतिविधियां।

रायपुर ACGN:- महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार छत्तीसगढ़ के स्कूलों में विशेष रूप से मनाई जाएगी। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदर्शों से परिचित कराने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है। इस वर्ष 15 नवंबर को रविवार होने के कारण विद्यालयों में जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर अथवा 16 नवंबर 2026 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और कार्यों पर आधारित लेखन, वाचन तथा वाद-विवाद जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।
इन आयोजनों का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के महान जनजातीय नायक के संघर्ष, साहस, विचारों और योगदान से जोड़ना है। लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्वों को जान सकें, जिनका जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
कलम की धार की विशेष टिप्पणी : अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ के साप्ताहिक विशेषांक ‘कलम की धार’ के माध्यम से पूर्व में शासन-प्रशासन से यह अपील की गई थी कि स्कूलों में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित हों, जिनसे विद्यार्थियों को देश के महापुरुषों और महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान की जानकारी मिल सके। आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने का यह निर्णय उसी दिशा में एक सराहनीय कदम है। उम्मीद है कि यह पहल केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सभी महापुरुषों के जीवन परिचय और उनके आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का नियमित माध्यम बनेगी। क्योंकि जो पीढ़ी अपने महापुरुषों के इतिहास और बलिदान को जानती है, वही अपने भविष्य और देश के मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सकती है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपनी महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now