नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छोटे शहर बिल्हा ने देशभर में गाड़ा सफलता का झंडा! रायपुर और बिलासपुर भी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छोटे शहर बिल्हा ने देशभर में गाड़ा सफलता का झंडा! रायपुर और बिलासपुर भी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा देश में प्रथम, बिलासपुर को स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन में दूसरा स्थान।

रायपुर ACGN:- स्वच्छता और बेहतर नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इनमें सबसे खास उपलब्धि बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा की रही, जिसने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बिलासपुर नगर निगम को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला, जबकि रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।


नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा संबंधित नगरीय निकायों के महापौरों और अधिकारियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किए। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला सम्मान शहरों की बदलती तस्वीर और स्वच्छता के प्रति नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने बिल्हा की उपलब्धि को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रैंकिंग में आगे रहना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी व्यवस्था बनाना है, जिसमें स्वच्छता नागरिकों की आदत और शहरों की पहचान बने।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इसे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मान नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई कर्मियों और नागरिकों के साझा प्रयासों का परिणाम है। बिल्हा जैसे छोटे नगर का देश में पहला स्थान हासिल करना यह दर्शाता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रबंधन और जनभागीदारी से राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया जा सकता है।


इस उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिक सुविधाओं के बेहतर प्रबंधन की कोशिशों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। हालांकि इन पुरस्कारों के साथ अब चुनौती इस उपलब्धि को लगातार बनाए रखने और शहरों की स्वच्छता को रोजमर्रा की व्यवस्था का हिस्सा बनाने की भी होगी।
समारोह में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्ष वंदना जेंड्रे, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मिशन डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपनी महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या और जनहित से जुड़े मुद्दे हम तक पहुंचाएं। संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now