नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, मौके पर थम गई एक युवक की सांस, दूसरा अस्पताल में भर्ती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, मौके पर थम गई एक युवक की सांस, दूसरा अस्पताल में भर्ती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- उमेश गुप्ता

ढेलवाडीह-कटघोरा बायपास मार्ग पर पुल के समीप हादसा, छुरी निवासी शाहनवाज खान की मौके पर मौत, जटांगपुर निवासी तरुण सिंह कंवर घायल।

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक छुरी से ढेलवाडीह की ओर बुलेट बाइक क्रमांक CG 12 BX 2001 से जा रहे थे। इसी दौरान ढेलवाडीह-कटघोरा बायपास मार्ग पर पुल के समीप दो युवक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराया।
हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान छुरी निवासी शाहनवाज खान पिता – हलीम खान के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान जटांगपुर निवासी तरुण सिंह कंवर के रूप में हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल तरुण सिंह कंवर को उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए मर्चुरी में रखा गया है।
हादसा किस वजह से हुआ और दुर्घटना के समय वाहन की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस जांच में जुटी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                  7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now