नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निर्वाचन कार्यालय से 10 मतपेटियां गायब, पुलिस ने खोला राज, चोर के साथ खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निर्वाचन कार्यालय से 10 मतपेटियां गायब, पुलिस ने खोला राज, चोर के साथ खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

दुर्ग के स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से मतपेटियां चोरी होने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई। दो आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा और नकदी जब्त। कबाड़ी के कब्जे से 6 मतपेटियां बरामद।


दुर्ग ACGN:- चुनाव की तैयारियों के बीच स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के गोदाम से मतपेटियां चोरी होने का मामला सामने आया, जिसके बाद दुर्ग की सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित चोरी करने वाले युवक और चोरी की मतपेटियां खरीदने के आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मतपेटियां, घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा और नकदी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
          चौकीदार की सूचना से सामने आया मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को राजू सारथी, निवासी संतराबाड़ी, दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह चुनाव कार्य की तैयारी के लिए ड्यूटी पर उपस्थित थे। इसी दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय के चौकीदार ने सूचना दी कि एक व्यक्ति पेटी लेकर जा रहा है।
सूचना मिलने पर बाहर जाकर तलाश की गई, लेकिन संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के मतपेटी गोदाम की जांच की गई, जहां कुल 10 मतपेटियां गायब पाई गईं। इनकी कुल कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है।
इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी के पत्र के आधार पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 602/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) और 305(e) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
       पूछताछ में ई-रिक्शा से चोरी करने का खुलासा
विवेचना के दौरान पुलिस को युशु यादव नामक युवक के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कथित तौर पर मतपेटियां चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युशु यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिलपारा, दुर्ग के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा क्रमांक CG 07 CR 0648, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है, और 200 रुपये नकद जब्त किए गए।
    चोरी की मतपेटियां खरीदने वाला कबाड़ी भी पकड़ाया
पुलिस पूछताछ में युशु यादव ने कथित तौर पर बताया कि चोरी की गई मतपेटियां गयानगर निवासी देवानंद सोनी की कबाड़ी दुकान में बेची गई थीं। इसके बाद पुलिस ने देवानंद सोनी, उम्र 65 वर्ष, निवासी गयानगर, वार्ड क्रमांक 03, दुर्ग से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, देवानंद सोनी ने चोरी की मतपेटियां खरीदने की बात बताई। उसके कब्जे से छह मतपेटियां, जिनकी कीमत छह हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गईं। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
                76,200 रुपये की सामग्री जब्त
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस मामले में छह मतपेटियां, 70 हजार रुपये कीमत का ई-रिक्शा और 200 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत 76,200 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
         चोरी की संपत्ति खरीदने से बचने की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और कबाड़ी कारोबारियों से अपील की है कि किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले उसके स्वामित्व और वैध दस्तावेजों का उचित सत्यापन करें। चोरी की संपत्ति खरीदने या उसे रखने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों या चोरी की संपत्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करने की अपील की है।
दुर्ग पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now