नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आसमान में दिखेगा रोमांच, जमीन पर चाक-चौबंद तैयारी, सारंग एयर शो से पहले प्रशासन ने कसी कमर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आसमान में दिखेगा रोमांच, जमीन पर चाक-चौबंद तैयारी, सारंग एयर शो से पहले प्रशासन ने कसी कमर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के तहत नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होने वाले सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में आयोजित होने वाले सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।


बैठक में एयर शो के सफल आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं, परिवहन और पार्किंग सहित दर्शकों की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने और यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं, परिवहन व्यवस्था और पार्किंग की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके अलावा ड्रॉप जोन की लेबलिंग, प्रवेश एवं आवागमन की व्यवस्था तथा आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।


             बुनियादी सुविधाओं पर भी रहेगा जोर
एयर शो के दौरान दर्शकों और आयोजन से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आयोजन स्थल पर विद्युत आपूर्ति, सॉफ्ट ग्राउंड, मेंटेनेंस, मोबाइल टॉयलेट और कार्यालयीन कार्यों के लिए आवश्यक स्थान सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा हुई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए आयोजन स्थल की आवश्यकताओं के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया।


   अतिथियों से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्था की समीक्षा
बैठक में अतिथियों के आगमन एवं स्वागत, परिवहन और पार्किंग की व्यवस्था तथा एयर शो के व्यापक प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई। आयोजन में आने वाले अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
चिकित्सा सहायता और अन्य आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता के साथ संबंधित टीमों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने को भी महत्वपूर्ण बताया गया।


         कलेक्टर ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, परिवहन, विद्युत आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित तैयारियों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।
उन्होंने आयोजन के दौरान आम नागरिकों और दर्शकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।


छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाला सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो राज्य के लिए एक प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा तैयारियों की नियमित समीक्षा और विभागीय जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


बैठक में नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिस्वरंजन, भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए), परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now