एक चौपाल, कई शिकायतें, मौके पर ऐसा क्या हुआ कि जगी उम्मीद?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
कुचेना वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समस्या पर तत्काल कार्रवाई, जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार, बोर खनन और नाली निर्माण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश।
कोरबा ACGN:- बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 19 कुचेना में आयोजित जनसंवाद चौपाल के दौरान वार्डवासियों ने स्ट्रीट लाइट, जर्जर सामुदायिक भवन, पेयजल और नाली निर्माण से जुड़ी समस्याएं पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा के सामने रखीं।


इस दौरान अध्यक्ष ने वार्ड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट की समस्या पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड के विभिन्न स्थानों पर लाइट लगाई गई।


वार्डवासियों ने जर्जर सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कराने, पेयजल सुविधा के लिए बोर खनन और जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग भी रखी।

पालिका अध्यक्ष ने इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया।

सोनी विकास झा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करना पालिका की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उन्हें मौके पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि तकनीकी प्रक्रिया या विभागीय स्वीकृति से जुड़े कार्य नियमानुसार पूरे कराने की पहल की जाएगी।

जनसंवाद चौपाल में वार्ड पार्षद लक्ष्मण सिंह कंवर, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि विकास झा, मंडल मंत्री गौरी केंवट, युवा नेता प्रकाश झा, नकुल पटेल और देव राजपूत सहित पालिका के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

वार्डवासियों ने मौके पर समस्याएं सुनने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की सराहना की। हालांकि, सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, बोर खनन और नाली निर्माण जैसे प्रस्तावित कार्यों के पूरा होने का इंतजार अब भी बना हुआ है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































