नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ई-रिक्शा से चार बैटरियां गायब… पुलिस की जांच में खुला ऐसा राज, आरोपी तक पहुंची टीम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ई-रिक्शा से चार बैटरियां गायब… पुलिस की जांच में खुला ऐसा राज, आरोपी तक पहुंची टीम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

आजाद चौक पुलिस ने तेलीबांधा के हिस्ट्रीशीटर राजा मेघानी को किया गिरफ्तार, करीब 1.50 लाख रुपये कीमत की चार बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त।

रायपुर ACGN:- ई-रिक्शा से चार बैटरियां चोरी होने के मामले में रायपुर की आजाद चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर राजा मेघानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक्साइड कंपनी की चोरी की चार बैटरियां और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अक्टूबर 2026 को उसके ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 PC 2368 और CG 04 PJ 9147 से अज्ञात व्यक्ति ने कुल चार बैटरियां चोरी कर ली थीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 266/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(सी) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रार्थी से पूछताछ की तथा घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। आरोपी का पता लगाने के लिए मुखबिरों की भी मदद ली गई। पुलिस के अनुसार, जुटाए गए साक्ष्यों और मिली जानकारी के आधार पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर राजा मेघानी को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी राजा मेघानी, पिता मोहनलाल मेघानी, उम्र 38 वर्ष, निवासी काशीराम नगर, धोबी गली, थाना तेलीबांधा, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की चार बैटरियां और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 PF 8961 जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now