नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो बढ़ सकती है मुश्किल! रायपुर में क्रेन और ई-चालान के साथ सख्ती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो बढ़ सकती है मुश्किल! रायपुर में क्रेन और ई-चालान के साथ सख्ती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

तेलीबांधा से टाटीबंध और सिलतरा बाईपास तक यातायात पुलिस की कार्रवाई, अनाउंसमेंट के बाद भी नो पार्किंग में मिले वाहन तो क्रेन से हटाए और काटे गए ई-चालान।

रायपुर ACGN:- शहर की सड़कों और सर्विस रोड पर वाहन खड़ा करना वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान तेलीबांधा क्षेत्र में करेंसी टावर और एरीना होटल के सामने सर्विस रोड सहित टाटीबंध, हीरापुर रिंग रोड नंबर-2 और सिलतरा बाईपास के रिंग रोड नंबर-4 पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को निशाने पर लिया गया।


पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक एंड प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान यातायात में बाधा पैदा करने वाले वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया। वाहन चालकों को पहले अनाउंसमेंट के जरिए अपने वाहन हटाने की सूचना दी गई और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इसके बावजूद नो पार्किंग में खड़े पाए गए वाहनों के विरुद्ध ई-चालान सहित नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।


यातायात पुलिस के अनुसार, सर्विस रोड और मुख्य मार्गों पर अनधिकृत पार्किंग से सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो जाती है। इससे यातायात का दबाव बढ़ने के साथ आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ सकती है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध ई-चालान, क्रेन से वाहन हटाने और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


रायपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। नो पार्किंग क्षेत्र, सर्विस रोड और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा करने से बचें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।                 7647981711, 9303948009।
अपने क्षेत्र की आवाज बनने के लिए जुड़े हमारे साथ। छत्तीसगढ़ के सभी जिले, तहसील एवं ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now