नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वर्गीय दिलीप मल्ल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वर्गीय दिलीप मल्ल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कटक, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो – स्वामी बिजयानंद जी महाराज

आर्य सांस्कृतिक परिषद और जयरामपुर ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित सभा में सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्र के लोगों ने साझा कीं स्मृतियां


कटक/निश्चिंतकोइली ACGN:- पवित्र दशहरा के अवसर पर आर्य सांस्कृतिक परिषद और जयरामपुर ग्राम पंचायत की ओर से स्वर्गीय दिलीप मल्ल की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मस्तिष्काघात के कारण अचानक हुए उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। आजाद बाजार स्थित बाजार कमिटी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शताधिक लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय दिलीप मल्ल को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में आर्य सांस्कृतिक परिषद के साधारण संपादक अजय कुमार चौधुरी, मुख्य सलाहकार रमेश चंद्र स्वाइन सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे। आसपास के मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने भी सभा में पहुंचकर स्वर्गीय दिलीप मल्ल के साथ अपने आत्मीय संबंधों और उनकी सामाजिक भूमिका को याद किया।
बाजार कमिटी के व्यापारियों ने स्वर्गीय दिलीप मल्ल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। जयरामपुर पंचायत के अनेक विशिष्ट लोग भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जयरामपुर पंचायत ने एक शांत, सरल, परोपकारी, धार्मिक और समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। बाजार कमिटी के सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप मल्ल जैसे सरल और आत्मीय स्वभाव वाले व्यक्ति का मिलना बेहद दुर्लभ है।
स्वर्गीय दिलीप मल्ल के शुभचिंतक और बाल्यबंधु स्वामी बिजयानंद जी महाराज भी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने मित्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए समय और आत्मीय संबंधों की स्मृतियां साझा कीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की।
पंचायत के पूर्व समिति सदस्य एवं आर्य सांस्कृतिक परिषद के मुख्य सलाहकार रमेश चंद्र स्वाइन ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप मल्ल पूरे अंचल में सभी के प्रिय थे। सामाजिक कार्यों में वे हमेशा आगे रहते थे और उन्हें वे अपने छोटे भाई के समान मानते थे। उनके निधन को उन्होंने व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर गहरी क्षति बताया।
आर्य सांस्कृतिक परिषद के साधारण संपादक अजय कुमार चौधुरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय दिलीप कुमार मल्ल प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई की तरह सलाह और मार्गदर्शन देते थे। समाज सेवा उनके स्वभाव का अभिन्न हिस्सा थी और धार्मिक आयोजनों में भी वे हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे।
चौधुरी ने बताया कि आर्य सांस्कृतिक परिषद पिछले करीब 40 वर्षों से दशहरा के दौरान उन्हें प्रमुख दायित्व देने का इच्छुक रहा, लेकिन दिलीप मल्ल स्वयं को ईश्वर का सेवक मानते हुए सेवा को ही अपना सबसे बड़ा दायित्व समझते थे। उन्होंने लंबे समय तक निष्ठापूर्वक धार्मिक सेवा की और परिषद के साथ-साथ तीन पंचायतों के लोगों के साथ भी आत्मीय संबंध बनाए रखा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप मल्ल भगवान श्री जगन्नाथ के परम भक्त थे।
श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने में बाजार कमिटी के सदस्यों और आर्य सांस्कृतिक परिषद के दशहरा ईश्वर-पार्वती पूजा कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सहयोग रहा। इस दौरान राज किशोर चौधुरी, उमेश चंद्र दास, श्यामसुंदर दास, फायक बाबू, जगत जीवन चौधुरी, तालिब बाबू, अजय कुमार स्वाइन, टेलर हाजी बाबू, चक्रधर दास, अशोक कुमार ओझा, प्रशांत कुमार साहू, हरे कृष्ण नायक, हिमांशु दास, बाबा भाष्कर पृष्टि, लक्ष्मीधर साहू, विवेक कुमार मल्ल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और स्वर्गीय दिलीप मल्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले, तहसील और ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किए जा रहे हैं। पत्रकारिता में रुचि रखने वाले इच्छुक युवक-युवतियां संपर्क करें और पत्रकारिता में अपना करियर बनाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now